शिक्षक एमएलसी-चुनाव में वोट डालने के लिए पहचान पत्र जरूरी:मतदाता 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखा सकेंगे
बस्ती में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2026 चुनाव में वोट डालने के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। पहचान पत्र न होने पर मतदाता 10 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखा सकेंगे। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने यह जानकारी दी। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में फर्जी वोटिंग रोकने और मतदाताओं की पहचान पक्की करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के निर्देश वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रमों/निजी घरानों के कर्मचारियों के सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/पार्षदों के सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थान से जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को यह जानकारी मतदान अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)