मंडी में धान क्रय केंद्र का विरोध:व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अनाज मंडी में शिफ्ट करने की मांग

Oct 13, 2026 - 17:07
0
मंडी में धान क्रय केंद्र का विरोध:व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अनाज मंडी में शिफ्ट करने की मांग
रामपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर की सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान क्रय केंद्र खोले जाने का कड़ा विरोध जताते हुए इसे अनाज मंडी में स्थानांतरित करने की मांग की है। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी में सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान क्रय केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस व्यवस्था से सब्जी मंडी के आढ़ती व्यापारियों और अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि धान क्रय केंद्र को नियमानुसार अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे पर ही स्थापित किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि सब्जी मंडी के भीतर यह केंद्र खुलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों व किसानों का बेवजह उत्पीड़न एवं शोषण हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की पुरजोर मांग की है। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, परवेज खान, नसीर लाला, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू सुमन, मेहताब मियां, शाहिद खुसरो, शबाब खान, राशिद खान, विष्णु रस्तोगी और अलीम खान सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User