मंदिर में पूजा कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली:हाथरस में युवक की मौत, मंदिर की दीवारों में आई दरार
हाथरस के मुरसान स्थित जटोई गांव में आज सोमवार सुबह 9:30 बजे के लगभग एक शिव मंदिर में पूजा करने गए 40 वर्षीय एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बिजली इतनी तेज थी कि उनके कपड़े जल गए और मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा। युवक की पहचान इस गांव के महेश चंद्र दीक्षित पुत्र बेनीराम के रूप में हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की दीवारों में दरारें आ गईं और घंटा भी नीचे गिर गया। मंदिर का फर्श भी उखड़ गया। महेश चंद्र सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से 100 मीटर दूर शिव मंदिर गए थे। उस समय बारिश भी हो रही थी तेज बिजली भी कड़क रही थी। खेती-बाड़ी करने वाले महेश चंद्र अचानक बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महेश चंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रीति, 12 साल का बेटा देवो और 10 साल की बेटी कनक हैं। इस घटना से गांव में दुख का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)