अमरोहा पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा जांची:डॉग स्क्वॉयड, स्वाट टीम और फायर ब्रिगेड ने सघन चेकिंग की; मॉक ड्रिल भी हुई

Oct 12, 2026 - 14:12
0
अमरोहा पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा जांची:डॉग स्क्वॉयड, स्वाट टीम और फायर ब्रिगेड ने सघन चेकिंग की; मॉक ड्रिल भी हुई
अमरोहा पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सोमवार को एक जांच अभियान चलाया। इसमें एएस चेक टीम, डॉग स्क्वॉयड, स्वाट टीम और फायर ब्रिगेड ने मिलकर कोर्ट परिसर की गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामान की जांच की गई। कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों से आने का कारण पूछा गया और जरूरत पड़ने पर तलाशी भी ली गई। पुलिस टीमों ने परिसर के अंदर और आसपास की सुरक्षा को परखा। सुरक्षा अभियान में मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति जांची गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस ने DFMD, HHMD और हैंडसेट की उपलब्धता और काम करने की स्थिति भी देखी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User