मंदिर से घंटे-बर्तन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में पुलिस ने चोरी का सामान-बाइक बरामद की, लालगंज से गैंगस्टर-एक्ट का वांछित भी पकड़ा

Oct 03, 2026 - 08:01
0
मंदिर से घंटे-बर्तन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में पुलिस ने चोरी का सामान-बाइक बरामद की, लालगंज से गैंगस्टर-एक्ट का वांछित भी पकड़ा
रायबरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी समेत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महराजगंज पुलिस ने हनुमान मंदिर से चोरी किए गए पीतल के घंटे-बर्तन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। वहीं, लालगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। महराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित राणा बेनी हनुमान मंदिर में 30 सितंबर को चोरी हुई थी। मंदिर से घंटे-घंटियां और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार 2 अक्टूबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेवाजगंज नहर पुल के पास से कपिल पुत्र सर्वेश को गिरफ्तार किया। वह काशीराम कॉलोनी, थाना मिलएरिया, रायबरेली का रहने वाला है। 22 छोटी घंटियां समेत पीतल का सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर UP33CF4344 बरामद की। बरामद सामान में एक बड़ा पीतल का घंटा, एक लोहे का घंटा, एक पीतल की गदा, 22 छोटी पीतल की घंटियां, 5 छोटे घंटे, 2 पीतल के आरती दीप और तांबे-पीतल के 2 लोटे शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी राजकुमार शामिल रहे। गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी भी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई लालगंज थाना पुलिस ने की। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अरविंद पुत्र रामनरेश को गिरफ्तार किया गया। अरविंद ग्राम पूरे केसरी मजरे लोधीपुर उतरावां, थाना लालगंज का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरनाथ, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User