मंदिर से लौट रही महिला से मारपीट का आरोप:मैनपुरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Oct 02, 2026 - 16:07
0
मंदिर से लौट रही महिला से मारपीट का आरोप:मैनपुरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल से लौट रही महिला और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अनिल, मनु, कौशल और एक अज्ञात व्यक्ति निवासीगण कुम्हौल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले महिला ने एसपी को शिकायत देकर छेड़खानी, मारपीट, आभूषण छीनने और धमकी देने के आरोप लगाए थे। मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हौल स्थित शेषनाग मंदिर से जुड़ा है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 16 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने परिवार के साथ शेषनाग मंदिर में नेजा (झंडा) चढ़ाने गई थी। धार्मिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह परिवार के साथ वापस लौट रही थी। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अनिल पुत्र उमेश चंद्र, मनु, कौशल निवासीगण ग्राम कुम्हौल और 4-5 अज्ञात लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया गया। महिला के शोर मचाने पर उसका बहन का बेटा दीपांशू पुत्र बालकिशन मौके पर पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दीपांशू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें उसके सिर और शरीर में चोटें आईं और सिर भी फट गया। 5 ग्राम की अंगूठी शामिल महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके साथ कई बार मारपीट की गई। शिकायत में उसने अनिल और कौशल पर उसके आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया था। उसके अनुसार इसमें करीब 15 ग्राम और 7 ग्राम के लॉकेट तथा राधारानी की करीब 5 ग्राम की अंगूठी शामिल थी। पीड़िता का आरोप था कि परिवार के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने और ललकारने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोपियों ने दोबारा मंदिर आने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद महिला और उसका बहन का बेटा थाना किशनी पहुंचे थे। शिकायत देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज महिला का आरोप था कि वहां शिकायत देने के बावजूद तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल पुत्र उमेश चंद्र, मनु, कौशल और एक अज्ञात व्यक्ति निवासीगण ग्राम कुम्हौल थाना किशनी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट की धाराओं में मुकदमा इस संबंध में सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि मामले में मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस जांच कर रही है जांच में और भी तथ्य अगर निकाल कर सामने आते हैं तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User