वोट चोरी पर सपा ने निर्वाचन आयोग से मांगा इस्तीफा:बाराबंकी में 8 अक्टूबर तक चलाएगी जागरूकता अभियान, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बातचीत जारी
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने वोट चोरी और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की। गोप ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम फर्जी तरीके से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मताधिकार को सुरक्षित रखना जरूरी है। गोप ने बताया कि सपा 2 से 8 अक्टूबर तक गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता लोगों को मतदाता सूची की जांच करने, अपने नाम की स्थिति जानने और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की जानकारी देंगे।
गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाने की अपील सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अरविंद सिंह गोप ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने दोनों दलों के नेताओं से गठबंधन को लेकर किसी तरह का भ्रम न फैलाने की अपील की। गोप ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं। भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में होने का दावा गोप ने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में हैं। उन्होंने भाजपा को अपना घर संभालने की सलाह दी। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती की ओर से परिवारवाद को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया। हालांकि, भाजपा विधायकों के सपा के संपर्क में होने के दावे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)