मंडलीय सरस मेले में खरीदारों की कमी से महिलाएं मायूस:पांच जिलों की महिलाओं ने लगाए 40 स्टाल, बिक्री नहीं होने से उत्साह फीका पड़ा
मुरादाबाद के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मंडलीय सरस मेला शुरू हुआ। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के 40 स्टाल लगाए हैं। लेकिन आज दूसरे दिन भी खरीदारों की कमी से महिलाएं मायूस दिखीं। पांच जिलों से आईं महिलाएं दिनभर ग्राहकों का इंतजार करती रहीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत यह मेला 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और संभल की महिलाएं अपने हाथ से बने उत्पाद लाई हैं। यहां ग्रामीण महिलाओं का हुनर दिख रहा है। स्टालों पर पीसे मसाले, जूट के बैग और घर सजाने का सामान मिल रहा है। महिलाओं ने उत्पादों को अच्छे से सजाया, पर ग्राहकों की कमी से स्टालों पर सन्नाटा रहा। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी और बिक्री तेज होगी। मेले का मकसद ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार तक पहुंचाना है। इससे उन्हें सीधे ग्राहकों तक पहुंचने व आमदनी बढ़ाने का मौका मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)