मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:6 टीमों ने हिस्सा लिया, अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में विजेताओं को मेडल-शील्ड
औरैया में श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज लहरापुर में मंडलीय माध्यमिक स्तर की योगासन प्रतियोगिता हुई। शाम 4 बजे प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें कानपुर मंडल के छह जिलों औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा और फर्रुखाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए क्षेत्रीय लोग, छात्र-छात्राएं और खेलप्रेमी मौजूद रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में सौम्या प्रथम अंडर-14 बालिका वर्ग में सौम्या ने पहला स्थान हासिल किया। रौशनी दूसरे और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अभय प्रताप सिंह प्रथम, अमन पाल द्वितीय और केशव तृतीय रहे। अंडर-17 में आकाश और श्रष्ठी ने बाजी मारी अंडर-17 बालक वर्ग में आकाश कुमार प्रथम, अंश पाल द्वितीय और अंश शर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्रष्ठी ने पहला स्थान हासिल किया। जोया दूसरे और यशी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग योगासन विधाओं का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का किया गया सम्मान जिला कोऑर्डिनेटर दीपक द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह राजपूत, सह सचिव भूपदीप सिंह और जिला मंत्री मोहित यादव मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पवन कुमार नायक ने अतिथियों को सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना सहायल के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)