संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें पहुंचीं:शामली की तीनों तहसीलों में 9 का मौके पर हुआ समाधान
शामली में की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शामली तहसील में जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने 67 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं कैराना और ऊन तहसील में कुल 46 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से छह का निस्तारण मौके पर किया गया। इस तरह जिलेभर में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि नौ शिकायतों का मौके पर समाधान हो सका। नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश शामली तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आलोक यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाएं, बल्कि मौके पर जाकर जांच करें और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। भूमि संबंधी विवादों में संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। इस दौरान 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गईं। इस अवसर पर एसडीएम सचिन राजपूत, सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना और तहसीलदार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कैराना में 25 में से चार शिकायतें निस्तारित कैराना तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां फरियादियों ने 25 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय में समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव और तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)