मनकामेश्वर मंदिर में कन्या पूजन आयोजित:महंत देव्यागिरी ने उतारी आरती, चुनरी ओढ़ाकरल दिए उपहार और भोजन कराया

Oct 19, 2026 - 21:00
0
मनकामेश्वर मंदिर में कन्या पूजन आयोजित:महंत देव्यागिरी ने उतारी आरती, चुनरी ओढ़ाकरल दिए उपहार और भोजन कराया
लखनऊ के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मनकामेश्वर मठ मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। महंत देव्यागिरी जी महाराज की उपस्थिति में नवदुर्गा स्वरूप कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महंत देव्यागिरी जी महाराज ने कन्याओं के चरण पखारे और रोली, अक्षत व पुष्प अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं की आरती उतारी गई और मां भवानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजन के बाद कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाई गई, उपहार भेंट किए गए और भोजन कराकर विदा किया गया। महंत देव्यागिरी जी महाराज ने कहा कि कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप हैं। कन्या पूजन समाज में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और संवर्धन का संदेश देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User