मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों से किया संवाद:आलू भंडारण और उचित दाम पर चर्चा, सुनीं समस्याएं
कन्नौज में कृषि, विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार शाम 6 बजे श्रीकृष्णा कोल्ड स्टोरेज में किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सरकारी योजनाओं और राहत संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। आलू के भंडारण और उचित दाम पर चर्चा कन्नौज में आलू उत्पादन और विपणन को देखते हुए मंत्री ने आलू उत्पादक किसानों से विशेष चर्चा की। उन्होंने भंडारण, विपणन व्यवस्था और उपज का उचित मूल्य मिलने से जुड़ी समस्याएं जानीं। किसानों से सुझाव भी लिए। मंत्री ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सुझाव महत्वपूर्ण हैं। सब्सिडी और अनुदान की किसानों ने की सराहना संवाद के दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के किराये पर 100 रुपए की सब्सिडी और भामाशाह योजना के तहत 100 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान की सराहना की। किसानों ने कहा कि इन सहायता प्रावधानों से भंडारण और विपणन की लागत का बोझ कम करने में मदद मिलती है। समस्याओं के समाधान का भरोसा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि व विपणन व्यवस्था को प्रभावी बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)