मोदी के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा:विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, हजारों लोगों ने सुना पीएम का लाइव संबोधन

Oct 07, 2026 - 12:39
0
मोदी के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा:विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, हजारों लोगों ने सुना पीएम का लाइव संबोधन
इटावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार सुबह 11 बजे नुमाइश पंडाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान नुमाइश पंडाल के बाहर चौक में सेवा संकल्प अभियान के तहत देश और प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती विशाल रंगोली भी बनाई गई। रंगोली के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उनके प्रचार-प्रसार को प्रदर्शित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 अक्टूबर तक सेवा और सुशासन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प सभा के बाद जनपद के कार्यकर्ता यात्रा लेकर पूरे शहर में निकलेंगे। जितेंद्र गौड़ ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और लोगों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User