मोहम्मद साहिल ने चैलेंजर्स ट्रॉफी में नाबाद 54 रन बनाए:अमेठी के सरायखेमा के युवा क्रिकेटर ने रोशन किया नाम
अमेठी के क्रिकेट में एक और नया सितारा उभर रहा है। सरायखेमा निवासी युवा क्रिकेटर मोहम्मद साहिल ने जिले से लेकर जोन और चैलेंजर्स ट्रॉफी तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। चैलेंजर्स ट्रॉफी में 54 रन नाबाद बनाकर साहिल ने अमेठी का नाम रोशन किया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है और विभिन्न आयु वर्ग में अमेठी के बच्चों ने जलवा बिखेरा है। अमेठी जिले के सरायखेमा निवासी युवा क्रिकेटर मोहम्मद साहिल ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेठी क्रिकेट में एक और उम्मीद की किरण जगाई है। जिला स्तर से अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत करने वाले साहिल ने पहले जिले में 48 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रायबरेली जोन की ओर से खेलते हुए साहिल ने दोनों मुकाबलों में लगातार दो अर्धशतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी क्षमता साबित की। इसके बाद उन्हें नोएडा में आयोजित मुकाबले के लिए चयनित किया गया, जहां उन्होंने 52 रन नाबाद बनाए। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद साहिल का चयन अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए हुआ। चैलेंजर्स ट्रॉफी में भी उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 54 रन नाबाद बनाए। जिला स्तर से शुरुआत कर जोन, नोएडा और फिर चैलेंजर्स ट्रॉफी तक पहुंचना साहिल की मेहनत और निरंतरता को दर्शाता है।मोहम्मद साहिल की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ अमेठी के सचिव राजेश तिवारी, निदेशक प्रांजल तिवारी एवं उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमेठी से लगातार उभर रही प्रतिभाओं की कड़ी में अब साहिल का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। इससे पहले प्रशांत वीर और हिमांशु सिंह ने अमेठी क्रिकेट को नई पहचान दिलाई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)