चित्रकूट में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:फंदे से लटका मिला शव, परिवार वालों से पूछताछ जारी

Sep 28, 2026 - 11:25
0
चित्रकूट में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:फंदे से लटका मिला शव, परिवार वालों से पूछताछ जारी
चित्रकूट में भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव में रविवार देर रात 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के फांसी लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुदिनपुर गांव निवासी सरिता (28) पत्नी विनय ने रविवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के चाचा रामप्रकाश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। महिला के फांसी लगाने की वजह जानने के लिए परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User