मऊ के शिवाजी अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप में चयनित:15 सदस्यीय टीम के साथ आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे

Oct 14, 2026 - 13:45
0
मऊ के शिवाजी अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप में चयनित:15 सदस्यीय टीम के साथ आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे
मऊ के बोझी निवासी शिवाजी जायसवाल का चयन अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप के लिए आजमगढ़ मंडल की क्रिकेट टीम में हुआ है। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया। शिवाजी अब कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय टीम के साथ आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह चंद्रापार भोपौर स्थित पूर्वांचल इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र हैं। मुहम्मदाबाद गोहना निवासी कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन के मार्गदर्शन में वह क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User