सरायखेमा में दुर्गा सप्तशती और चालीसा का पाठ:मां नवदुर्गा की आराधना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
अमेठी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सरायखेमा स्थित न्यू जागृति दुर्गा पूजा एवं आदर्श रामलीला समिति के पंडाल में मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र ने मां दुर्गा की प्रतिमा के नेत्रों से पट्टी खोलकर पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी पंडित गुनन मिश्र ने कहा कि मां नवदुर्गा की आराधना बल, बुद्धि, शक्ति और निर्भयता का संदेश देती है। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश, ओम प्रकाश मिश्र, वशिंलाल चौहान, कृष्णानंद मौर्य, संजीव, हृदयराम, गिरजा शंकर पांडेय, वीर प्रताप सिंह, दिनेश, मनीराम और विंध्यदीन कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)