मऊ के थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें:दोहरीघाट में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Sep 26, 2026 - 15:40
0
मऊ के थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें:दोहरीघाट में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मऊ के दोहरीघाट थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का अच्छी तरह और समय पर निपटारा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में मिली हर शिकायत का मौके पर जाकर जांच की जाए। इसके बाद निष्पक्ष तरीके से नियम के अनुसार समस्या को हल किया जाए। दोनों विभागों की जरूरत डीएम ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को समस्या हल करने की प्रक्रिया और की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मिलकर काम करने को कहा, खासकर उन मामलों में जहां दोनों विभागों की जरूरत हो। तय समय में प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस अधिकारियों को मिली शिकायतों पर तुरंत और नियम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समय में प्रभावी कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User