फर्रुखाबाद में कोल्ड ड्रिंक की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ने 40 मिनट में आग पर पाया काबू

Sep 26, 2026 - 15:40
0
फर्रुखाबाद में कोल्ड ड्रिंक की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ने 40 मिनट में आग पर पाया काबू
फर्रुखाबाद के कमालगंज में एक कोल्ड ड्रिंक और पान मसाला की दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राहुल गुप्ता ने बताया कि दुकान में उनका और उनके भतीजे हर्षित गुप्ता का सामान रखा था। पड़ोसी ऋषि वर्मा ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत आसपास के लोगों व मालिक को सूचना दी। जानकारी मिलते ही राघव शुक्ला, गणेश सेवा समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता और चंदन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर धुआं और गैस ज्यादा होने के कारण मलबा बाहर निकालने में परेशानी हुई। दुकान मालिक के अनुसार, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User