मऊ में 34 SI का तबादला:एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जारी किया आदेश, कई थानों को मिले नए अधिकारी

Oct 17, 2026 - 11:31
0
मऊ में 34 SI का तबादला:एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जारी किया आदेश, कई थानों को मिले नए अधिकारी
मऊ 34 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में तबादले का आदेश जारी किया। इसमें पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, थाना सरायलखंसी में छह उपनिरीक्षकों को तैनाती दी गई है। इनमें रामअवध, मनोज कुमार मिश्र, राजकुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, योगेश कुमार दूबे और विजय राज शामिल हैं। थाना मधुबन में मदन कुमार गुप्ता, शंकर कुमार यादव और राकेश सिंह को भेजा गया है। इसी तरह थाना हलधरपुर में लाल साहब गौतम, मनोज गौड़ और महेश कुमार सिंह की तैनाती की गई है। थाना मुहम्मदाबाद में केशर यादव, विकास यादव और ओम प्रकाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना चिरैयाकोट में शाहबुद्दीन शाह और रामलोचन सिंह को तैनात किया गया है। आदेश में थाना दोहरीघाट के लिए नयन कुमार बरनवाल और आनंद सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। थाना घोसी में लल्लू प्रसाद, अर्जुन सिंह और राजेश यादव को भेजा गया है। वहीं, थाना दक्षिणटोला में लाल बहादुर यादव और मुन्ना लाल सागर की तैनाती की गई है। इसके अलावा कोतवाली में प्रमोद कुमार सिंह, देवेश मिश्र, गुलाब यादव और अभिषेक सिंह को भेजा गया है। थाना रानीपुर में श्रीकेश यादव और लालजी यादव की तैनाती की गई है, जबकि थाना रामपुर में शिवपति दूबे और मिश्री लाल को जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद सिंह को स्वाट टीम में भेजा गया है। वहीं, मुहम्मदाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक वैभव पांडेय को सर्विलांस सेल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User