मऊ में बीसी सखियों ने सौंपा ज्ञापन:बैठने की सुविधा संग नियमित बैंकिंग मांग, 6 माह का बकाया मानदेय देने पर जोर

Oct 15, 2026 - 17:47
0
मऊ में बीसी सखियों ने सौंपा ज्ञापन:बैठने की सुविधा संग नियमित बैंकिंग मांग, 6 माह का बकाया मानदेय देने पर जोर
मऊ के पंचायत भवनों में बैठने की व्यवस्था, बकाया मानदेय और बैंकिंग कार्यों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विशिष्ट कंस्ट्रक्ट महिला उत्थान समिति से जुड़ी बीसी सखियों ने बुधवार को विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बीसी सखियों ने पंचायत भवनों में बैठने की सुविधा, नियमित बैंकिंग कार्य, पात्र बीसी सखियों को आईडी जारी करने और छह माह के निर्धारित मानदेय का बकाया भुगतान कराने की मांग की। उनका कहना है कि कई महिलाओं को केवल दो से चार माह का ही मानदेय मिला है। ज्ञापन में मनरेगा भुगतान का कार्य बीसी सखियों से कराने और खराब उपकरणों के स्थान पर लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं बीसी सखियों ने चेतावनी दी कि एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User