मऊ में लेखपालों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें न मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मऊ सदर तहसील परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष वैभव प्रताप सिंह और तहसील मंत्री बलिराम गुप्ता की अगुवाई में दर्जनों लेखपालों ने उप जिलाधिकारी सदर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक चला। संघ ने शुरुआती वेतन 2800 ग्रेड-पे (लेवल-5) करने और वेतन में गड़बड़ी जल्द खत्म करने की मांग की। उन्होंने एक मंडल से दूसरे मंडल में ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलकर प्रक्रिया जल्दी पूरी करने की भी मांग रखी।
लेखपालों ने प्रमोशन लिस्ट (DPC) जल्द जारी कर प्रमोशन का फायदा देने की बात कही। साथ ही स्टेशनरी, मोटरसाइकिल/वाहन और दूसरे विशेष भत्तों से जुड़ी फाइल को तुरंत मंजूरी देने की मांग भी की गई। नए लेखपालों के परीक्षा नतीजे और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी कर उन्हें परमानेंट करने की मांग उठाई गई। लेखपालों ने पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक के एक्स्ट्रा कामों से उन्हें फ्री करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने लेखपाल पद को टेक्निकल घोषित कर अच्छे लैपटॉप और मोबाइल देने की मांग रखी। उन्होंने ग्राम सचिवालय में बिना सुविधाओं, सुरक्षा और भत्तों के लागू रोस्टर सिस्टम खत्म करने की भी बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)