कानपुर सेंट्रल पर शराब तस्कर पकड़ा गया:हरियाणा से बिहार ले जा रहा था अंग्रेजी शराब, RPF और GRP ने दबोचा

Oct 03, 2026 - 14:37
0
कानपुर सेंट्रल पर शराब तस्कर पकड़ा गया:हरियाणा से बिहार ले जा रहा था अंग्रेजी शराब, RPF और GRP ने दबोचा
कानपुर सेंट्रल पर रात के अंधेरे में शराब की खेप लेकर पहुंचा तस्कर जीआरपी-आरपीएफ की चेकिंग में फंस गया। हैरिशगंज पुल से आगे सीपीसी वॉशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पावर हाउस के पास टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को दबोच लिया। उसके बैग से अलग-अलग ब्रांड की 25 बोतल गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। शनिवार दोपहर 1 बजे आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेशकर विधिक कार्रवाई की गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व में टीम शनिवार रात करीब 1:20 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। बैग खुलते ही उसमें शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक कुमार (20) निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी दीपक कुमार ने बताया कि, वह हरियाणा से शराब लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बरामद शराब में 25 बोतलें शामिल हैं। उसने बताया कि, ये शराब दोगुनी कीमत में बिहार में बेचीं जाती है। जिससे उसे दोगुना मुनाफा होता था।कुल मात्रा 18 लीटर 750 मिली है। जिसकी मार्केट कीमत एक लाख रूपए से अधिक है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य सदस्यों और दूसरे राज्यों व जिलों में उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User