जौनपुर में तीन भाइयों ने हड़पे 32.51 लाख के गहने:ज्वैलर की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, जुलाई में ले गए थे सोने के जेवर

Oct 04, 2026 - 07:26
0
जौनपुर में तीन भाइयों ने हड़पे 32.51 लाख के गहने:ज्वैलर की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, जुलाई में ले गए थे सोने के जेवर
जौनपुर में एक ज्वैलर से 32.51 लाख रुपए के सोने के गहने हड़पने के आरोप में तीन भाइयों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई कारोबारी विष्णु वर्मा की शिकायत पर की है। कसेरी बाजार के रहने वाले विष्णु वर्मा ने गणेश सेठ, निखिलेश सेठ और मनोज सेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, मनोज सेठ 23 जुलाई को समृद्धि ज्वेलर्स से 15,28,937 रुपये के 18 कैरेट के 123 ग्राम 316 मिलीग्राम आभूषण ग्राहक को दिखाने के लिए ले गया था। इसके बाद, 25 जुलाई को वह घनश्याम दास अनिल कुमार ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड से 139 ग्राम 50 मिलीग्राम आभूषण ले गया। दोनों आभूषणों की कुल कीमत 32,51,176 रुपये बताई गई है। आरोपियों ने 31 जुलाई को बिल बनाने के साथ एक शपथ पत्र भी दिया था। इसमें सितंबर से हर महीने 10 ग्राम सोना देने और उसके बदले 1.50 लाख रुपये मासिक देने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद में कोई भुगतान नहीं किया गया। 16 सितंबर को फोन पर बातचीत में आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी केके सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User