मऊ में संगीतमय रामचरितमानस पाठ:रामजानकी मंदिर में होगा जागरण, गायिका शिवानी दूबे करेंगी भक्तिमय प्रस्तुतियां
मऊ के कमालपुर पहाड़पुर स्थित रामजानकी मंदिर में रविवार शाम सात बजे से संगीतमय रामचरितमानस पाठ और जागरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम में भजन गायिका एवं राष्ट्रीय मानस प्रचारक शिवानी दूबे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए जलपान और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कैलाश चौहान, राजनाथ चौहान, कमलेश चौहान, रामनवल चौहान और पतिराज चौहान सहित अन्य आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)