मोरना चीनी मिल में 28 अक्टूबर से गन्ना आना शुरू:नए पेराई सत्र से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने परखी व्यवस्था, किसानों को नहीं होगी परेशानी

Oct 12, 2026 - 13:07
0
मोरना चीनी मिल में 28 अक्टूबर से गन्ना आना शुरू:नए पेराई सत्र से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने परखी व्यवस्था, किसानों को नहीं होगी परेशानी
मोरना सहकारी चीनी मिल ने नए गन्ना पेराई सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुजफ्फरनगर की इस मिल में 28 अक्टूबर से गन्ना आना शुरू होने की संभावना है। सोमवार को सुबह 11 बजे बीजेपी नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेंटेनेंस और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिल प्रबंधन ने किसानों को भरोसा दिया है कि गन्ना आपूर्ति के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि पेराई सत्र से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं ठीक रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User