मृतक-आश्रित नौकरी के लिए फर्जी निकाहनामा लगाने का आरोप:बस्ती में महिला समेत अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी-जालसाजी का केस
बस्ती में नगर पालिका परिषद में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए कथित तौर पर फर्जी निकाहनामा लगाकर आवेदन करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई की मौत के बाद उसने मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताते हुए कथित फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल करने का प्रयास किया। भाई की मौत के बाद किया था आवेदन कोतवाली क्षेत्र के गड़गोड़िया निवासी इमरान हमीद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई फरहान हमीद खान नगर पालिका परिषद बस्ती की जलकल इकाई में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 28 फरवरी 2024 को कैंसर की बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद इमरान हमीद खान ने भाई के स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में नौकरी पाने के लिए नगर पालिका में आवेदन किया था। फर्जी निकाहनामा तैयार कराने का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसी दौरान परसा जागीर भाऊपुर निवासी शीला प्रजापति ने अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से कथित तौर पर कूटरचित और फर्जी निकाहनामा तैयार कराया। आरोप है कि इसी दस्तावेज को आधार बनाकर मृतक आश्रित पद पर नौकरी पाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के समक्ष आवेदन किया गया। मामले में शीला प्रजापति के साथ कुछ अज्ञात लोगों की भूमिका भी बताई गई है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 की रात 11:44 बजे मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)