सिकंदरपुर में स्वास्थ्य शिविर:गांधी जयंती कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को बांटी नि:शुल्क दवाएं
बलिया के सिकंदरपुर में गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सिकंदरपुर में 1 अक्टूबर से चल रहे कार्यक्रमों के तहत शनिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंदन बिसेन के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय और सभासद मौजूद रहे। इस दौरान संजय कुमार वर्मा, अजय कुमार चौरसिया, संदीप प्रजापति, मुजीब अहमद, कृष्णा वर्मा, पवन वर्मा, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, रजनीश कनौजिया, शुभम कुमार, श्रीकांत राम, डॉ. नदीम, आशुतोष राय, जगत सेन, पंकज खरवार और राम बहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)