मृतक के नाम से फर्जीवाड़ा कर कोर्ट से स्टे लिया:अयोध्या पुलिस ने आदेश पर केस दर्ज किया, फर्जी शपथपत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र का भी आरोप
अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के झबरा गांव में मृतक बाबू के नाम से राजस्व कोर्ट में फर्जीवाड़ा कर वाद दाखिल किया गया है। फर्जी अंगूठा लगाकर शपथपत्र प्रस्तुत करने और कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने का आरोप है। थाना अध्यक्ष खांडसा कमलेश सरोज ने शुक्रवार 2 अक्टूबर को बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के झबरा गांव निवासी गांव निवासी हरिकिशन ने अयोध्या न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, बाबू की मृत्यु 6 दिसंबर 2025 को हुई थी। बेटे रामकलप ने जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में गाटा संख्या 1173ख की 0.2000 हेक्टेयर भूमि के लिए वाद दाखिल कर स्टे आदेश प्राप्त कर लिया। मृत्यु प्रमाण पत्र की तारीखों में अंतर है। ऑनलाइन में 16 दिसंबर 2025 और ग्राम प्रधान सुबेदार सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता के प्रमाण पत्र में 6 दिसंबर 2025 दर्ज है। गलत ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी कराने में ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत का आरोप है। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राम क्लब पुत्र बाबू के खिलाफ कूट रचित धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)