सैल्यूट तिरंगा का 9 वां स्थापना दिवस मनाया:ब्रजपाल तेवतिया बोले- युवा शक्ति को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित में आगे बढ़ाया जाएगा

Oct 02, 2026 - 17:12
0
सैल्यूट तिरंगा का 9 वां स्थापना दिवस मनाया:ब्रजपाल तेवतिया बोले- युवा शक्ति को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित में आगे बढ़ाया जाएगा
गाजियाबाद में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को गोविन्दपुरम, गाजियाबाद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए। जहां संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अतुल त्यागी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए कार्यक्रम का आयोजन सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रभारी बृजपाल तेवतिया एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में किया गया। जहां अतुल त्यागी को सैल्यूट तिरंगा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अतुल त्यागी ने अपने साथ सैकड़ों युवाओं के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने प्रदेश प्रभारी बृजपाल तेवतिया तथा प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। पूर्व मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। भारत के नवनिर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सैल्यूट तिरंगा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। युवा शक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा प्रदेश प्रभारी बृजपाल तेवतिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश भौगोलिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेश है। जनसंख्या की दृष्टि से भी यहां बड़ी संख्या में युवा शक्ति निवास करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अतुल त्यागी प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा संगठन द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रवादी एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। संगठन के विस्तार के साथ प्रदेश में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का गठन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सैल्यूट तिरंगा निरंतर राष्ट्रवादी और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहा है। गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर सुभाष प्रधान, प्रिया बिष्ट, शीला भारती, मीडिया प्रभारी राजेश चंद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्यागी सहित आशीष त्यागी, हर्षित त्यागी, यतेन्द्र त्यागी, भुल्लन शर्मा, अश्वनी, नितिन चौधरी, अपूर्वा चौधरी गौरव यादव और अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User