मृत्युदंड लिखने वाली टूटी कलम केसफाइल में सील:मेरठ में 48 घंटों में 4 को दोषियों को मिली फांसी की सजा

Oct 17, 2026 - 21:16
0
मृत्युदंड लिखने वाली टूटी कलम केसफाइल में सील:मेरठ में 48 घंटों में 4 को दोषियों को मिली फांसी की सजा
मेरठ में 2 दिनों में 4 लोगों को अदालत ने मृत्युदंड दिया है। जिस पेन से जज ने मुल्जिम को फांसी की सजा लिखकर दंडित किया उसे आदेश के साथ ही तोड़ दिया। टूटे हुए ये पेन अब केस फाइल का हिस्सा बन चुके हैं। इनको सील करके केसफाइल के साथ अटैच कर दिया गया है। इस पेन का भी पूरा रिकार्ड तैयार किया गया है। टूटे हुए पेन का भी पूरा रिकार्ड मेंटेन किया गया है। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे देखा जा सके। जिला जज ने डस्टबिन में फेंका था पेन सौरभ राजपूत के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर को मेरठ में फांसी की सजा सुनाई गई। जिला जज की अदालत में ये केस ट्रायल पर चला था। जिसमें जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सौरभ की हत्या में दोषी साहिल और मुस्कान को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद जिला जज ने अपने पेन को तोड़कर डस्टबिन में फेंक दिया। एडीजे ने तोड़ दिया था पेन अमित कश्यप के चर्चित सांपकांड हत्याकांड में 16 अक्टूबर को मेरठ में फांसी की सजा सुनाई गई। एडीजे की अदालत में ये केस ट्रायल पर चला था। जिसमें एडीजे 12 जयवीर सिंह नागर ने अमित की हत्या में दोषी रविता-अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद एडीजे ने अपने पेन को टेबल पर ही निब से तोड़ दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User