कानपुर में बेटियों को मिला स्वरोजगार:फूड प्रोसेसिंग और सिलाई का प्रशिक्षण, 200 युवतियों को बनाया आत्मनिर्भर
कानपुर में महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में क्षमा त्रिपाठी ने अपने क्षेत्र की करीब 200 बेटियों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। ‘खुशहाल बेटियां, खुशहाल समाज’ समिति की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा ने उन्हें संस्था से जोड़ा। क्षमा त्रिपाठी ने एमएसएमई के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की बेटियों को फूड प्रोसेसिंग, सिलाई, ब्यूटीशियन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने का प्रशिक्षण दिया। उनके बेटे ने भी फूड केमिस्ट्री में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद केले के चिप्स का कारोबार शुरू किया। क्षमा त्रिपाठी का प्रयास महिलाओं और बेटियों को कौशल प्रशिक्षण के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक पहल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)