पड़ोसी ने तमंचा तानकर दी जान से मारने की धमकी:कानपुर देहात में घर के दरवाजे पर पेशाब करने से रोकने पर विवाद, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां स्थित मालवीय नगर में पड़ोसी से विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस से शिकायत की है। विवाद शनिवार रात का है पीड़ित ने पड़ोसी पर गाली-गलौज करने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पीड़ित अपूर्व और अनिल के मुताबिक, वो मालवीय नगर के निवासी है शनिवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसके घर के दरवाजे के पास पेशाब कर रहा था। इस पर शिकायतकर्ता ने विरोध जताया और उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर शिकायतकर्ता पर तान दिया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी उसका साथ दिया और उसे धमकाया। घटना के बाद पीड़ित ने भोगनीपुर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर पड़ोसियों के बीच हुआ यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत में तमंचा दिखाकर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है वीडियो को भी संज्ञान में लिया गया है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)