प्रतापगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन:पुलिस ने सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

Oct 04, 2026 - 17:13
0
प्रतापगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन:पुलिस ने सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत
प्रतापगढ़ में तरुण चेतना एवं मिशन शक्ति टीम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर खागल स्थित आंबेडकर पार्क में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, सम्मान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति सविता ने महिला अधिकारों और सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लगभग एक-तिहाई सीटों के आरक्षण के प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 1098, 112, 1076, 1930 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही उत्पीड़न या किसी समस्या की स्थिति में सहायता सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक हुस्नारा बानो ने सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि संकटग्रस्त महिलाओं को यहां चिकित्सकीय, कानूनी, पुलिस सहायता, अस्थायी आश्रय और परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। तरुण चेतना के सह-निदेशक हकीम अंसारी ने पीएम पोषण योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना और आंगनबाड़ी सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान पंकज, श्याम शंकर शुक्ला, रजनीश कुमार, शकुंतला देवी और कलावती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User