मतदाता सूची से नाम कटने के विरोध में धरना:देवरिया में भाकियू ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत कई संगठनों ने देवरिया के सुभाष चौक पर शनिवार को धरना दिया। यह धरना मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतों को लेकर था। नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ढाई बजे ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मतदाता सूची में पारदर्शिता और पात्र नागरिकों का वोट का अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की गई। भाकियू ने हटाए गए नामों का राज्यवार, जिला-वार और विधानसभा क्षेत्रवार सत्यापित ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने मांग की कि प्रभावित मतदाताओं को नाम हटाने का कारण बताया जाए और नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए। कमजोर वर्गों को विशेष सहायता मिले, ताकि दस्तावेजों की कमी से कोई पात्र नाम न छूटे। धरने में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैथवार, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव और प्रदेश सचिव बृजेश कुमार भादर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)