फिरोजाबाद में ढाबे पर हंगामा, पुलिस से हाथापाई की कोशिश:बच्ची को जीप के पहिए के नीचे रखा, दो हिरासत में
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में रामलीला चौराहे के पास स्थित छक्कू दा ढाबे पर रविवार शाम 4 बजे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई करने का आरोप है। हंगामे के दौरान एक बच्ची को पुलिस जीप के पहिए के नीचे रख दिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद के बाद ढाबे पर हंगामा दीप बार के बराबर स्थित ढाबे पर संचालक और एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ढाबा संचालक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पकड़कर खींची और बर्तन फेंककर हंगामा किया। बच्ची को जीप के नीचे रखने का आरोप हंगामे के दौरान ढाबा संचालक ने एक बच्ची को पुलिस जीप के पहिए के नीचे रख दिया और खुद भी जीप के नीचे लेट गया। इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रवि त्यागी के निर्देशन में मामले की जांच की जा रही है। पुलिस विवाद और हंगामे के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)