मथुरा में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:कृष्णा वाटिका से चोरी किए थे 99,500 रुपए, दो बैटरी और सिलेंडर बरामद

Oct 19, 2026 - 08:59
0
मथुरा में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:कृष्णा वाटिका से चोरी किए थे 99,500 रुपए, दो बैटरी और सिलेंडर बरामद
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एंटी रॉबरी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की पहचान इटावा के खितौरा गांव निवासी लालू उर्फ साहिल (34) और सुधीर कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, चोरी की दो बैटरी, एक गैस सिलेंडर और 99,500 रुपए बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है। पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका क्षेत्र में 10 और 11 अक्टूबर की रात हुई चोरी के मामले में वांछित आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में हैं। दोनों उसी कार से इलाके में आने वाले थे। इस चोरी के मामले में रिफाइनरी थाने में मुकदमा दर्ज है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चोरी की बैटरी और कार बरामद पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से मिली दोनों बैटरियां ल्यूमिनस कंपनी की हैं। इसके अलावा एक गैस सिलेंडर और 99,500 रुपए भी बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई औरा कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User