सरायखेमा की रामलीला में भावुक क्षण:साधु वेश में सीता को हर ले गया रावण, जटायु ने बचाने के लिए किया संघर्ष

Oct 19, 2026 - 08:59
0
सरायखेमा की रामलीला में भावुक क्षण:साधु वेश में सीता को हर ले गया रावण, जटायु ने बचाने के लिए किया संघर्ष
अमेठी के सरायखेमा की रामलीला में माता सीता का हरण, राम-शबरी मिलन, जटायु वध एवं राम-हनुमान मिलन के ऐतिहासिक प्रसंगों का मंचन किया गया। अमेठी क्षेत्र के गांव सरायखेमा में आदर्श रामलीला समिति द्वारा चल रही दस दिवसीय रामलीला के सातवें दिन रविवार की रात को रावण द्वारा साधु के वेश में माता सीता का हरण, राम और शबरी का मिलन, माता सीता को बचाने के प्रयास में जटायु पक्षी का रावण द्वारा वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन ऐतिहासिक प्रसंगों को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे। सौरभ मिश्र ने बताया कि रामलीला मंचन के माध्यम से हम आदर्शवादी भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को मंचन के माध्यम से चरितार्थ करते हैं और उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। इस रामलीला मंचन में गांव के पुराने और नए अनुभवी कलाकारों के साथ किया जा रहा है। 160 शब्दों में लिखकर कुछ अच्छे स्लग और हेडलाइन दें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User