मथुरा में गाड़ी से टकराई बस, महिला की मौत:माइलस्टोन 77 के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल भेजा गया

Oct 19, 2026 - 11:14
0
मथुरा में गाड़ी से टकराई बस, महिला की मौत:माइलस्टोन 77 के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल भेजा गया
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान किरण कुमारी (महिला) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:50 बजे माइलस्टोन 77 के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। तभी वह आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में प्रेमचंद मौर्य, अजहर खान और प्रियंका मौर्य निवासी लखनऊ तथा लालमणि जायसवाल और उनकी पत्नी किरण कुमारी निवासी दिल्ली घायल हुए थे। इलाज के दौरान किरण कुमारी की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार कराया गया। सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा बजाना चौकी प्रभारी हरेंद्र तोमर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे टोल प्लाजा कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल सुरीर थाना क्षेत्र में होने के कारण सुरीर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यार्ड में खड़ा करा दिया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, अब एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User