पुल पर मिली साइकिल और बैग, छात्र लापता:गाजीपुर में ताइक्वांडो कोच से मिलने निकला था, कॉपी पर लिखा मिला 'आई लव यू सर'

Oct 19, 2026 - 11:14
0
पुल पर मिली साइकिल और बैग, छात्र लापता:गाजीपुर में ताइक्वांडो कोच से मिलने निकला था, कॉपी पर लिखा मिला 'आई लव यू सर'
गाजीपुर में छात्र दिव्यांशु यादव (14) रविवार शाम से लापता है। वह ताइक्वांडो कोच से मिलने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो वीर अब्दुल हमीद सेतु पर उसकी साइकिल और बैग मिला। छात्र का पता नहीं चलने से परिवार परेशान है। पिता रमेश यादव के मुताबिक, कोच अब्दुल मलिक खान ने कुछ फॉर्म भरने के लिए दिव्यांशु को अकादमी बुलाया था। बैग में मिली कॉपी पर कोच का मोबाइल नंबर और 'आई लव यू सर' लिखा मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रहे हैं। रविवार शाम घर से निकला था दिव्यांशु परिजनों के अनुसार, दिव्यांशु यादव रविवार शाम करीब 6:15 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। उसे ताइक्वांडो कोच अब्दुल मलिक खान से मिलना था। पिता का कहना है कि कोच ने फॉर्म भरने के लिए उसे अकादमी बुलाया था। इसके बाद से छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मिला बैग देर रात छात्र की साइकिल और बैग वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मिले। बैग में रखी कॉपी पर कोच का मोबाइल नंबर और 'आई लव यू सर' लिखा था। हालांकि, छात्र पुल तक कैसे पहुंचा और उसकी साइकिल व बैग वहां किन परिस्थितियों में मिले, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बेटे की तलाश में परेशान परिवार दिव्यांशु के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। पिता रमेश यादव ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिवार के लोग आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि छात्र के आने-जाने के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिव्यांशु पुल तक कैसे पहुंचा और वहां से उसके साथ क्या हुआ। फिलहाल छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User