मथुरा में जमीन के हिसाब में पार्टनर को मारी गोली:राधिका सिग्नेचर कॉलोनी में वारदात, पिस्टल-फॉर्च्यूनर संग आरोपी गिरफ्तार

Oct 19, 2026 - 10:57
0
मथुरा में जमीन के हिसाब में पार्टनर को मारी गोली:राधिका सिग्नेचर कॉलोनी में वारदात, पिस्टल-फॉर्च्यूनर संग आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की राधिका सिग्नेचर कॉलोनी में शनिवार को जमीन के पैसों के हिसाब-किताब के दौरान हुए विवाद में पार्टनर बृजलाल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गोवर्धन रोड स्थित राधिका सिग्नेचर कॉलोनी में जमीन के कारोबार को लेकर पार्टनरों के बीच रुपये के लेनदेन का हिसाब-किताब हो रहा था। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश गौतम ने बृजलाल पर गोली चला दी। गोली बृजलाल के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राधिका सिग्नेचर कॉलोनी, गोवर्धन रोड से आरोपी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू निवासी कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा वारदात से संबंधित एक फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई है। कार का पंजीकरण नंबर यूपी 85 सीडब्ल्यू 7474 है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमीन के कारोबार में रुपये के लेनदेन का विवाद गोली चलने की वजह बना। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User