विंध्याचल में भक्तों की लगी कतार, भक्तों ने किया दर्शन-पूजन:जयकारा लगाते हुए किया पूजन-अर्चन, परिवार की सुख-शांति की कामना
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी तिथि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचे हैं। मंदिर जाने वाले 5 मार्गों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों को कतार में आगे बढ़ते हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जयकारा लगाते हुए भक्तों को हुजूम माता विंध्यवासिनी दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर में मां का दर्शन करने के बाद भक्तों ने पूजन-अर्चन किया और चुनरी, नारियल, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। तीन तस्वीरें देखें मां के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की। कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर मां के प्रति आभार जताया, तो वहीं अन्य श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याएं मां के चरणों में रखकर कृपा बनाए रखने की कामना की। नवमी के अवसर पर विंध्याचल धाम में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त धाम पहुंचे। नवरात्र के अंतिम चरण में मां के दरबार में उमड़ी भीड़ ने त्रिकोण पथ पर विराजमान माता अष्टभुजा एवं महाकाली के मंदिर में भी पत्रपुष्प अर्पित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)