मथुरा में मना 11वीं शरीफ का पर्व:अकीदतमंदों ने हजरत गौस-ए-पाक की शिक्षाओं को याद किया, नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
मथुरा शहर में रात करीब 10 बजे 11वीं शरीफ का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। कच्ची सड़क, बैरागपुरा की मदीना मस्जिद समेत शहर की कई मस्जिदों में हजरत गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में महफिलें सजीं। अकीदतमंदों ने मिलाद शरीफ में शामिल होकर उनकी शिक्षाओं को याद किया और नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मदीना मस्जिद के इमाम मुजीर-उल-रहमान और मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि यहां खास महफिल हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने हजरत गौस-ए-पाक की जिंदगी और इंसानियत के लिए उनके संदेश पर रोशनी डाली। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद और गरीबों का ख्याल रखने को नेक जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। इस मौके पर नियाज-फातिहा दिलाई गई। लोगों ने परिवार, समाज और देश में अमन-शांति व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। वक्ताओं ने आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। शहर की अन्य मस्जिदों में भी ऐसे कार्यक्रम हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)