ललितपुर में पितृ पक्ष शुरू, जलाशयों पर तर्पण शुरू:सुबह से सुम्मेरा तालाब और सीतापाठ पर जुटे श्रद्धालु

Sep 26, 2026 - 12:55
0
ललितपुर में पितृ पक्ष शुरू, जलाशयों पर तर्पण शुरू:सुबह से सुम्मेरा तालाब और सीतापाठ पर जुटे श्रद्धालु
ललितपुर में पितृपक्ष का आगाज आज शनिवार 26 सितम्बर से हो गया है। पितृ पक्ष का समापन 10 अक्टूबर को होगा पहले दिन सुबह 5 बजे से ही सुम्मेरा तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पंडित जगदीश पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से तर्पण कराया। श्रद्धालुओं ने तिल, चावल, जौ और कुशा से अपने पूर्वजों को अर्घ्य दिया। तर्पण का यह क्रम सुबह 11 बजे तक जारी था , 26 सितंबर से श्राद्ध पक्ष भी शुरू हो गया है। श्राद्ध उसी तिथि को किया जाता है, जिस दिन पूर्वज का स्वर्गवास हुआ हो। यह परंपरा हिंदू धर्म में राजा कर्ण के समय से प्रचलित है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितर देवता घर आते हैं। वे उन लोगों को आशीर्वाद देते हैं, जो उनके लिए धूप-ध्यान करते हैं। राजा कर्ण ने भगवान से 15 दिन मांगे थे। वे इन दिनों में अपने पूर्वजों को तर्पण और दान-पुण्य करना चाहते थे। ललितपुर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जलाशयों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान कर तर्पण किया। इस दौरान परिवार के मृत सदस्यों को याद किया जाता है। उनकी आत्म शांति के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। अपने पितृ को तर्पण देने के लिए लोग ललितपुर शहर के सीता पाठ , सुम्मेरा तालाब ,गोविंद सागर बांध ,शहजाद नदी सहित अनेक जलाशयों में पहुंचे है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User