पीलीभीत में भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी हाउस अरेस्ट:दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन में प्रशासन ने की कार्रवाई, शनिवार को सौंपेंगे ज्ञापन

Oct 09, 2026 - 16:37
0
पीलीभीत में भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी हाउस अरेस्ट:दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन में प्रशासन ने की कार्रवाई, शनिवार को सौंपेंगे ज्ञापन
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी को शुक्रवार दोपहर उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को भाकियू के समर्थन के बाद की गई है। पुलिस-प्रशासन का मकसद किसानों और यूनियन पदाधिकारियों को दिल्ली जाने या जिले में कोई बड़ा प्रदर्शन करने से रोकना है। इसी के तहत कई अन्य किसान नेताओं के घरों के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस किसानों की आवाज नहीं दबा सकती नजरबंद किए जाने पर गुरदीप सिंह गोगी ने इसे अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों की आवाज नहीं दबा सकती। गोगी ने ऐलान किया है कि शनिवार सुबह 11 बजे पीलीभीत डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और किसानों से बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचने की अपील की है। फिलहाल, जिले भर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और किसान नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User