मुजफ्फरनगर के नचिकेता स्कूल्स में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां

Oct 02, 2026 - 18:03
0
मुजफ्फरनगर के नचिकेता स्कूल्स में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
मुजफ्फरनगर के नचिकेता स्कूल्स में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर एवं उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन सहित पूरे विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन और उनके अमूल्य योगदान को उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के संदेश की भावना को समझने और बापू के बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति के वातावरण में आयोजित इस समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User