परदादा परदादी एजुकेशन सोसाइटी में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान:गांधी जयंती पर ली साफ-सफाई की शपथ

Oct 02, 2026 - 18:03
0
परदादा परदादी एजुकेशन सोसाइटी में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान:गांधी जयंती पर ली साफ-सफाई की शपथ
बुलंदशहर में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला गंगा समिति, बुलंदशहर के तत्वावधान में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत अनूपशहर स्थित परदादा परदादी एजुकेशन सोसाइटी में जन-जागरूकता एवं वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूपशहर के ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी मुजाहिद हुसैन, जिला परियोजना अधिकारी अमित पाठक, विद्यालय के प्रधानाचार्य के के शर्मा, वन दरोगा रोहन चौधरी, कमल चौधरी, चंद्रवीर और रहीश अली सहित अन्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में विशेष अभियान चलाकर वहां बिखरा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक व पॉलीथीन एकत्र कर साफ-सफाई की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ ली। इस अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User