मुजफ्फरनगर के स्कूल में प्रतियोगिता:पोस्टर मेकिंग में तनीषा प्रथम, रंगोली में आलिया, अवनी, सिमरन और शगुन का ग्रुप अव्वल

Oct 05, 2026 - 17:58
0
मुजफ्फरनगर के स्कूल में प्रतियोगिता:पोस्टर मेकिंग में तनीषा प्रथम, रंगोली में आलिया, अवनी, सिमरन और शगुन का ग्रुप अव्वल
मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री राम कॉलेज के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और 'विकसित भारत-2047' जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के डायरेक्टर डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि कला सामाजिक संदेशों और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम, अलीशा तारिक ने द्वितीय और जाह्नवी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में आलिया, अवनी, सिमरन और शगुन के ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। आलेख, मनीष व विशाल का ग्रुप दूसरे तथा दो अन्य ग्रुप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन में विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User