प्रतापगढ़ में तेज हवाओं संग बारिश-ओलावृष्टि, बिजली के पोल गिरे:कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप, किसानों को फसल नुकसान की आशंका
प्रतापगढ़ जिले में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं और आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से कई इलाकों में नुकसान की खबर है। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पट्टी तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से लोगों में हलचल मच गई। आंधी इतनी तेज थी कि पट्टी-ढकवा चौराहे पर बिजली के कई पोल उखड़कर गिर गए। पोल गिरने से इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था ठीक करने में जुट गए हैं। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में नुकसान की जांच कराने की तैयारी कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)