मुजफ्फरनगर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा:तीन गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद, मेरठ-शामली तक फैला था नेटवर्क
मुजफ्फरनगर में खालापार पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था और चोरी के बाद उन्हें दूसरे जिलों में बेच देता था। बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे थाना खालापार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश, आदिल और शयाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौका मिलते ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को दूसरे जनपदों में बेच दिया जाता था, ताकि उन्हें आसानी से खपाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, गिरोह मुज़फ़्फ़रनगर के अलावा मेरठ, शामली और सहारनपुर में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इन जिलों में गिरोह की गतिविधियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। खालापार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चार चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)